झारखंड में भ्रष्टाचार की गंगा बह रही है : नरेंद्र मोदी 

Politics States

Eksandeshlive Desk

गिरिडीह : मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोडरमा व गिरिडीह लोकसभा तथा गांडेय उप विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं को साधने के लिए जिले के बिरनी प्रखंड़ के पेशम(अडवारा) पहुंचे। उन्होंने कोडरमा लोकसभा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी, गिरिडीह लोकसभा प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चौधरी व गांडेय उप विधानसभा चुनाव प्रत्याशी दीलीप वर्मा के समर्थन में वोट मांगा। कार्यक्रम में लगभग पचास हजार से अधिक लोग पहुंचे थे। मोदी ने कहा कि कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के इंडी प्रत्याशी ने उन्हें एक बार गोली मारने की धमकी दी थी। आज़ उन्हें यह भीड़ देखकर पता चल गया होगा कि जनता उनकी ताकत है, उसे मारना कठिन ही नहीं नामुमकिन है।

झारखंड में कॉग्रेस नेताओं के यहां से नोटों का पहाड़ मिल रहा है, भ्रष्टाचार की गंगा बह रही है। जनता को भ्रष्टाचारियों को जेल भेजने के लिए भाजपा को जिताना होगा।बोले राम मंदिर मामले में कांग्रेस साजिश कर संविधान बदलकर मंदिर गिराना चाहती है। यदि जनता उसे बचाना चाहती है तो उनके हाथों को मजबूत करें। उन्होंने मां बहनों को इज्जत दी। बोले जीतने के बाद तीसरे कार्यकाल में तीन करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाएंगे। किसानों को पीएम किसान सम्मान नीधि दिया, जनधन से गरीबों का खाता बैंक में खुला।झारखंड से नक्सलियों को सदा के लिए हटाने के उनके हाथों को मजबूत करें।

इनलोगों ने भी किया संबोधित: बाबुलाल मरांडी, आजसू प्रमुख सुदेश महतो, जिप अध्यक्ष मुनिया देवी, दीलीप वर्मा, अन्नपूर्णा देवी, चंद्रप्रकाश चौधरी, नीरा यादव, लोजपा के राजकुमार राज, बिरेंद्र प्रधान आदि ने संबोधित किया। मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष महादेव दूबे, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र वर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कामेश्वर पासवान, कुमार सौरभ, संदीप देव, सुभम पांडेय आदि उपस्थित थे।