News : Sunil
रांची: डीपीएस रांची ने एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता सिद्ध करते हुए सीबीएसई कक्षा स 2025.26 के परिणाम में शानदार उपलब्धि हासिल की है। कॉमर्स स्ट्रीम की छात्रा अवनी केजरीवाल ने अपनी शानदार प्रदर्शन करते हुए 500 में से पूर्ण 500 अंक प्राप्त कर राष्ट्रीय टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है। डीपीएस रांची की छात्रा सीबीएसआई परीक्षा में अवनी केजरीवाल के ऐतिहासिक उपलब्धि पर झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय राय ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। श्री राय ने कहा कि अवनी केजरीवाल की यह असाधारण सफलता न केवल डीपीएस रांची के लिए, बल्कि पूरे रांची शहर और झारखंड राज्य के लिए गर्व का विषय है। उनकी यह उपलब्धि यह साबित करती है कि कठिन परिश्रम, अनुशासन, समर्पण और सही मार्गदर्शन के बल पर किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि अवनी ने अपनी प्रतिभा और अथक मेहनत से पूरे देश में झारखंड का मान बढ़ाया है तथा लाखों विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का एक नया उदाहरण प्रस्तुत किया है। यह उपलब्धि शिक्षा के क्षेत्र में झारखंड की बढ़ती पहचान का भी प्रतीक है। झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन पूरे परिवार की ओर से अवनी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर पुनः हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की गई हैं।
