जूबी डूबी वाटर पार्क मै झारखंड का सबसे बड़ा डांडिया नाइट 5 अक्टूबर को

360° Ek Sandesh Live Entertainment

Eksandesh Desk

हजारीबाग: बस कुछ दिन शेष ही रह गए हैं नवरात्र के आपको बताते चले की नवरात्रि जैसे ही शुरू होता है गुजरात के रंग में रंग जाता है हजारीबाग। पिछले कई वर्षों से गुजरात की तर्ज पर हजारीबाग में भी डांडिया होने लगे हैं!इसी कड़ी मैं जूबी डूबी वाटर पार्क में झारखंड का सबसे बड़ा डांडिया नाइट का आयोजन पहली बार किया जा रहा है। जहां सुप्रसिद्ध कलाकार अनुपमा यादव शामिल होगी। संचालिका निक्की सिंह ने बताया कि डांडिया के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। हमारे यहां पार्किंग की बेहतर सुविधा है। ताकि लोग परिवार के साथ आए और डांडिया का लुफ्त उठाएं।