कैंब्रियन कांके रोड में हाथियों के संरक्षण हेतु जागरूकता पखवाड़ा का आयोजन

360° Education Ek Sandesh Live


रांची। कांके रोड स्थित कैंब्रियन पब्लिक स्कूल में हाथियों के संरक्षण को प्रोत्साहित करने के लिए मंगलवार से 12 अगस्त तक ,हाथी संरक्षण जागरूकता पखवाड़ा का आयोजन किया गया है। जागरूकता पखवाड़ा के पहले दिन बच्चों ने प्रात:कालीन सभा में हाथियों के संरक्षण का संकल्प लिया। बच्चों ने हाथियों का मुखौटा पहन कर रैली निकाली और लोगों को जंगल एवं पर्यावरण के लिए हाथियों और अन्य वन्य जीयों की जरूरत के विषय में जागरूक किया। पूरे पखवाड़े के दौरान विद्यालय में विषय से जुड़े पेंटिंग, निबंध,संभाषण,भ्रमण, नाटक सहित कई अन्य कई कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। जागरूकता अभियान की शुरूआत करते हुए विद्यालय की निदेशक सह प्राचार्या श्रीमती परमजीत कौर ने कहा कि विगत कुछ वर्षों से मानव – हाथी संघर्ष, हाथियों की दुर्घटनाओं में मौत और जंगलों का सिमटना चिंता का विषय है ,इसलिए हाथी संरक्षण पखवाड़ा का आयोजन किया गया है। यह कार्यक्रम बच्चों को वन्य जीवों के प्रति लगाव और पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजगता के लिए प्रोत्साहित करेगा। आगामी बारह अगस्त को विश्व हाथी दिवस के अवसर पर इस कार्यक्रम का समापन होगा।

Spread the love