कैथोलिक सभा में शामिल हुआ झामुमो सिमडेगा आदिवासियों को एकजुट होने का आवाहन

Ek Sandesh Live

कोलेबिरा/जलडेगा:-झामुमो जिला अध्यक्ष सिमडेगा अनिल कंडुलना एवं उनके सहयोगियों ने जलड़ेगा प्रखंड के गाँगुटोली पल्ली के विशेष आमंत्रण पर कैथोलिक सभा की बैठक में शामिल हुए’ गाँगुटोली पल्ली के कैथोलिक सभा के सदस्ययों ने झामुमो जिलाध्यक्ष अनिल कंडुलना एवं सहयोगियों का जोरदार स्वागत किया। अवसर पर अनिल कंडुलना ने पल्ल्वीवासियों को सम्बोधित करते हुए कहा की आज हम सभी आदिवासी भाई -बहनों को एकजुट होने की आवश्यकता है ’ जिस तरह हम धार्मिक क्षेत्र में एक जुट हैं,उसी तरह राजनीतिक क्षेत्र में भी एकजुट रहना है। तभी हम किसी भी क्षेत्र में सफलता पा सकते हैं ।आप के हर सुख- दुःख में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा आप के साथ है। इसके साथ साथ उन्होंने झारखण्ड राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा चलाये जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी विस्तृत रूपसे दिया । इस अवसर पर पल्ली पुरोहित फादर नेस्टोर, फादर अजित,झामुमो जिलाध्यक्ष अनिल कंडुलना के साथ जिला कोषाध्यक्ष नुवास केरकेट्टा, जिला किसान मोर्चा के अध्यक्ष सुनील सुरीन, जिला युवा मोर्चा सचिव राजेश टोप्पो,किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुमराय बा,झामुमो जलड़ेगा उपाध्यक्ष अजित कीड़ो,कैथोलिक सभा अध्यक्ष विलियम ,सिलबानुस, प्रमोद कीड़ो और भारी संख्या में पल्ल्वीवासी और ग्रामीण जनता उपस्थित थे ।

Spread the love