Reporting by Sunil Verma
कांके: कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के रांची जिला अध्यक्ष महेश कुमार मनीष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज साहू से मिले महेश कुमार मनीष और कार्यकर्ताओं ने इन्हें नव वर्ष की बधाई दी और उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना की। धीरज साहू ने कांग्रेस नेताओं को संगठन विस्तार सहित पार्टी उद्देश्यों को बताकर नवयुवकों और महिलाओं को कांग्रेस पार्टी से जोड़कर संगठित करने को कहा। पूर्व सांसद से मिलने वालों में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मदन कुमार महतो, मिथिलेश तिवारी व मोहम्मद मुस्ताक साथ थे।
