टंडवा मुखिया ने असहाय वा वृद्ध लोगों के बीच किया कंबल का वितरण

360° Ek Sandesh Live In Depth

Eksandeshlive Desk

कुमार कुलदीप
टंडवा (चतरा):
टंडवा पंचायत के मुखिया सुनीता देवी द्वारा शुक्रवार को पंचायत क्षेत्र के लगभग 200 गरीब असहाय वा वृद्ध लोगों को बीच कंबल का वितरण किया।मुखिया सुनीता देवी ने बताई कि बढ़ती शीत लहरी ठंड को देखते हुए पंचायत क्षेत्र अंतर्गत गरीब असहाय लोगों के बीच पंचायत भवन में कंबल बांटा गया।आगे उन्होंने बताया कि पंचायत क्षेत्र के सभी ग्रामीणों वा असहाय लोगों के बीच किसी भी तरह की समस्या का समाधान हेतु मुखिया के द्वारा निरंतर प्रयास जारी रहेगा।मौके टंडवा मुखिया पति सुभाष दास,वार्ड सदस्य सिकेंद्र पासवान,पुष्पा देवी, झुनकी देवी, धीरेंद्र भगत,संतोष यादव, जेठू पासवान, रहित कुमार,मुबारक मियां समेत अन्य उपस्थित थे।