कांग्रेसजनों ने बसंत लाल के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पमाला अर्पित की

360° Ek Sandesh Live Religious

sunil Verma
रांची : प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय कांग्रेस भवन रांची में बिहार विधानसभा के पार्षद स्वर्गीय बसंत लाल का तृतीय पुण्यतिथि गुरूवार को मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धा सुमन किया तथा उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा की। इस अवसर पर महानगर के अध्यक्ष डा. कुमार राजा नमन करते हुए कहा कि रांची विश्वविद्यालय छात्र संघ के नेता के रूप में राजनीतिक जीवन शुरूआत की तथा लगातार छात्रों और युवाओं के बीच कांग्रेस की नीतियों को पहुंचाने का सफल प्रयास किया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता आभा सिन्हा ने कहा तीन बार दक्षिणी छोटानागपुर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद के सदस्य रहे। मजदूरों के हित में इन्होंने बहुत कार्य किये। श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष, केशव महतो कमलेश, प्रदेश प्रवक्ता आभा सिन्हा, डॉ कुमार राजा , नेली नाथन, छोटू सिंह, राखी प्रियदशर्नी, पूर्णिमा सिंह, नीतू पासवान, राखी कौर, दीपा वर्मा, रिंकी वर्मा सहित नगर कांग्रेस के पदाधिकारी और महिला कांग्रेस की पदाधिकारी गण अन्य कांग्रेस जन शामिल थीं।