By Sunil
रांची: आम आदमी पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रभात शर्मा ने कहा कि झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के समर्थकों द्वारा हजारीबाग में पत्रकार बंधुओं के साथ की गई कथित मारपीट की घटना की बहुत ही निदंनीय है। उन्होंने सिर्फ लोगों पर नही बल्कि देश के चौथा स्तंभ को अपमान किया गया है। उन्होंने कहा कि मंत्री के समर्थको द्वारा वहाँ मौजूद पत्रकारों के साथ अभद्रता की और कुछ पर शारीरिक हमला कराना किसी एंगल से सही नही है। श्याद उन्हें ये भी मालूम नही है कि प्रेस की स्वतंत्रता और लोकतंत्र में पत्रकारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि किसी पत्रकार ने तथ्यों के आधार पर कोई सवाल उठाया, तो उसके लिए उनके साथ मारपीट करना तानाशाही की मानसिकता को दशार्ता है। उन्होंने मांग कि है कि इस मामले की त्वरित एवं स्वतंत्र जाँच कराई जाए। दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। पीड़ित पत्रकारों को तत्काल न्याय और उचित मुआवजा दिया जाए।
