कांग्रेस के झारखंड प्रभारी से मिले महेश कुमार मनीष

360° Ek Sandesh Live


कांके : राज्य में अनुसूचित जाति आयोग गठन की मांग को लेकर रांची जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष महेश कुमार मनीष के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के राजू से मिले और इन्हें अपनी भावनाओं से अवगत कराया कहा कि राज्य में अनुसूचित जाति के लोगों का विकास, शिक्षा का स्तर और रहन-सहन सहित उनकी आर्थिक उन्नति को लेकर राज्य में अनुसूचित जाति आयोग गठन किया जाना बहुत ही जरूरी है। साथ ही कांग्रेस पार्टी के प्रदेश कमेटी में अनुसूचित जाति के सभी जातियों को प्राथमिकता के आधार पर पदाधिकारी और सदस्यों में जगह दी जाए। प्रतिनिधि मंडल में सोरेन राम, जवाहरलाल, उदय रविदास, विनोद राम, सोनी नायक सहित अन्य थे।

Spread the love