कांके विधानसभा के बुढ़मू प्रखंड क्षेत्र का गांव-गांव में जन संपर्क जागरूकता अभियान चलाया गया- हरिनाथ साहू

360° Ek Sandesh Live States


sunil verma
रांची: लोकहित अधिकार पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सह रांची लोकसभा प्रभारी हरिनाथ साहू एवं कांके विधानसभा प्रभारी मुकुल नायक के द्वारा बुढ़मू प्रखंड दौरा के क्रम में साड़म निवासी रामवृत नायक जो पिछले दिनों गंभीर बीमारी के इलाज कराकर घर पर स्वस्थ लाभ ले रहे हैं, मुलाकात कर हाल-चाल जानें। साहू ने बताया रामवृत नायक एक अच्छे व्यक्तित्व के इंसान हैं। साथ ही सामाजिक कार्यकर्ता हैं।और उनका पिछले 15 दिनो से गंभीर बिमारी से अस्वस्थ थे। इलाज के बाद फिलहाल उनके स्वास्थ्य में काफी सुधार देखा गया। रांची लोकसभा प्रभारी हरिनाथ साहू द्वारा पीड़ित रामवृत नायक को कुछ आर्थिक सहायता कर हर संभव सहयोग का आश्वासन दिए। साथ ही सामाजिक न्याय के साथ घांसी समाज के प्रबुद्ध ग्रामीणों से उनके रोजी रोजगार आदि पर चर्चा करते हुए उनके समस्याओं को सुना गया और रोजगार बढ़ाने के लिए जिला एवं प्रखंड के द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दिया गया। मौके पर कांके प्रखंड अध्यक्ष देवपुजन ठाकुर, संजय लोहरा, दीपक नायक, नारायण यादव, राजेंद्र नायक, संजय नायक सहित अन्य उपस्थित थे।