
रांची :झारखंड मंत्रालय में आज अन्नपूर्णा देवी ने हेमन्त सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण में बातचीत हुई। यह मुलाकात औपचारिक एवं शिष्टाचार भेंट के रूप में संपन्न हुई।
सरकारी सूत्रों के अनुसार, यह भेंट केंद्र और राज्य सरकार के बीच समन्वय तथा आपसी संवाद को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

