ललित नारायण स्टेडियम में मानसिक शांति के लिए कराया योग

360° Ek Sandesh Live


लोहरदगा: वैदिक विश्व मंगल ट्रस्ट की ओर से एकदिवसीय नि:शुल्क योग प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का आयोजन सोमवार को ललित नारायण स्टेडियम में किया गया। योग शिविर में विशेष रूप से सांसों का अभ्यास, श्वांस को रोकने का अभ्यास, थायराइड के लिए विशेष उज्जैए प्राणायाम, मानसिक शांति के लिए अनुलोम विलोम व भ्रामरी प्रणायाम का अभ्यास कराया गया। आसन में ताड़ासन, त्रिकोणासन, वृक्षासन व सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया गया। कमर दर्द के लिए मर्कटासन व सेतुबंध का विशेष अभ्यास कराया गया। शिविर के अंत में लाफ्टर योग का अभ्यास कराया गया। शिविर के पश्चात सुनील प्रसाद सोनी की ओर से प्रसाद के रूप में केला व चना-गुड़ का वितरण किया गया। योग शिविर में काफी संख्या में बरवा टोली के लोग पहुंचे जिसमें विपुल तमेड़ा, राजेंद्र प्रजापति, विशालअग्रवाल, मृत्युंजय मधुर, बृजेश सिंह यादव, सुनील सिंह यादव, रोहित तमेड़ा, दीपक साहू, कुमुद साहू, शशि उरांव, रणधीर चौधरी, छोटू साहू, बृजेश साहू आदि उपस्थित हुए। अंत में योग शिविर में आये सभी लोगों को योग से अन्य लोगों को जोड़ने का आग्रह किया गया।

Spread the love