हादसे को आमंत्रित कर रहा सड़क, पथ विभाग की लापरवाही
अशोक अनन्त
हंटरगंज(चतरा): हंटरगंज प्रखंड के करैलीवार पंचायत अंतर्गत ग्राम मंगवाडाहा में मुख्य सड़क के किनारे पुल के पास वर्षा के पानी से भारी कटाव हो गया है। लगातार बारिश के कारण सड़क का एक हिस्सा खंडहर में तब्दील हो चुका है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल के साइड में मिट्टी कटने से सड़क कमजोर हो गई है। रात के समय या तेज बारिश में वाहन चालकों को इसका अंदाजा नहीं लग पाता। कभी भी कोई बड़ा वाहन से धंस सकता है जिससे जान-माल की भारी क्षति हो सकती है। स्कूल जाने वाले बच्चे और रोजाना आवागमन करने वाले ग्रामीण सबसे ज्यादा परेशान हैं। ग्रामीणों ने कई बार पंचायत और प्रखंड प्रशासन को मौखिक सूचना दी, लेकिन अब तक मरम्मत नहीं कराई गई। ग्रामवासियों ने पथ निर्माण विभाग और जिला प्रशासन से मांग की है कि पुल के पास धंसी सड़क की अविलंब मरम्मत कर सुरक्षा के लिए रेलिंग और चेतावनी बोर्ड लगाया जाए। अन्यथा बड़ा हादसा होने की आशंका है।
