By Mustaffa
मेसरा/ओरमांझी (रांची): पशुपालक किसानों के परिवारों के बेहतर स्वास्थ्य और पोषण के लिए मेधा डेयरी,झारखंड की गर्भवती एवं मातृत्व पोषण योजना के तहत ओरमांझी प्रखंड के बारिडीह पंचायत अंतर्गत आनंदी गांव स्थित मिल्क कलेक्टर सेंटर में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान आनंदी दुग्ध उत्पादन सहयोग समिति लिमिटेड के अध्यक्ष प्रो. शैलेन्द्र मिश्रा ने लाभार्थी अनामिका कुमारी (पत्नी राम महतो) को 6 किलोग्राम शुद्ध घी प्रदान किया। प्रो. शैलेन्द्र मिश्रा ने योजना पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य गर्भावस्था एवं प्रसव के बाद महिलाओं को कुपोषण से बचाना,जच्चा-बच्चा दोनों को स्वस्थ रखना तथा उनमें रोगों से लड़ने की क्षमता विकसित करना है। इस अवसर पर बारिडीह के उप मुखिया बनवारी लाल साहु,मुखिया प्रतिनिधि चांद बाबू मुंडा,समिति की सचिव सुनीता देवी तथा पशुपालक किसान राजेश महतो,दिनेश महतो,लोकनाथ महतो एवं सुनंदा महतो सहित कई अन्य किसान मुख्य रूप से उपस्थित थे।
