AMIT RANJAN
सिमडेगा: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सिमडेगा में आयोजित 21वीं मेजर ध्यानचंद सीनियर जिला पुरुष एवं महिला हॉकी चैंपियनशिप के छठे दिन 10 मैच खेले गए। महिला वर्ग के लीग राउंड के सभी 32 मैच पूरे होने के बाद सीओई सिमडेगा ए, मिनी शक्ति नारी सिमडेगा, लोम्बोई, संत जेवियर बरवाडीह, टाटा सीनी जलडेगा, एसटीसी सिमडेगा, यूसी रेंगारीह और संत अन्ना तैंसेर ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
महिला वर्ग में टाटा सीनी जलडेगा ने केवीएस सिमडेगा को 3-0 तथा मिनी शक्ति नारी ने केवीएस सिमडेगा को 6-0 से हराया। पुरुष वर्ग में लोम्बोई, केवीएस सिमडेगा ए, डे बोर्डिंग तैंसेर, मास्टर ब्रदर्स, हेथमा पंचायत, एबी ब्रदर आसनबेरा और सीओई सिमडेगा ने अपने-अपने मुकाबले जीते।
महिला क्वार्टर फाइनल में सीओई सिमडेगा ए का मुकाबला टाटा सीनी जलडेगा, मिनी शक्ति नारी का एसटीसी सिमडेगा, यूसी रेंगारीह का संत जेवियर बरवाडीह तथा लोम्बोई का संत अन्ना तैंसेर से होगा। प्रतियोगिता हॉकी झारखंड के मार्गदर्शन में हॉकी सिमडेगा एवं खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जा रही है।
