नाबालिग से शोषण के आरोप में युवक गिरफ्तार

Crime Ek Sandesh Live

सिमडेगा थाना में बीएनएस और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज, त्वरित कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार

AMIT RANJAN

सिमडेगा: सिमडेगा थाना क्षेत्र में नाबालिग पीड़िता को बहला-फुसलाकर शारीरिक शोषण करने और गर्भवती करने के आरोप में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता पक्ष के लिखित आवेदन के आधार पर सिमडेगा थाना काण्ड संख्या- 84/2026, दिनांक 17 जून 2026 के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले में आरोपी राजन नायक, थाना एवं जिला सिमडेगा पर धारा 64(1) बीएनएस 2023 एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 4/6 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। आरोप है कि अभियुक्त ने पीड़िता को बहला-फुसलाकर उसके साथ शारीरिक शोषण किया, जिससे वह गर्भवती हो गई। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने बयान में आरोप स्वीकार करने की बात कही है। हालांकि मामले की आगे की जांच और न्यायिक प्रक्रिया जारी है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Spread the love