राँची : राँची विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर नागपुरी विभाग में पीएचडी कोर्स वर्क के अंतर्गत एक विशेष शैक्षणिक सत्र का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत विभागाध्यक्ष डॉ. उमेशनन्द तिवारी एवं पीएचडी कोऑर्डिनेटर डॉ. मनोज कच्छप द्वारा मुख्य वक्ता का पौधा भेंट कर स्वागत एवं परिचय के साथ हुई।इसके पश्चात डॉ. मिश्र ने नागपुरी भाषा एवं साहित्य पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने नागपुरी भाषा के ऐतिहासिक परिचय, उद्भव एवं विकास, नामकरण तथा इसकी प्रमुख विशेषताओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही, उन्होंने नागपुरी भाषा के काल विभाजन एवं मानकीकरण से जुड़ी चुनौतियों को भी शोधार्थियों के समक्ष सरल एवं प्रभावी ढंग से रखा। सत्र के दौरान शोधार्थियों द्वारा पूछे गए विभिन्न प्रश्नों के उन्होंने संतोषजनक उत्तर दिए। इस अवसर पर प्रख्यात नागपुरी साहित्यकार एवं आकाशवाणी राँची की पूर्व वरिष्ठ उद्घोषिका डॉ. शकुन्तला मिश्र बतौर विशेषज्ञ उपस्थित रहीं
