नारीशक्ति जागरण को लेकर दुगार्वाहिनी का शस्त्रपूजन: वीरेन्द्र विमल

360° Ek Sandesh Live Religious States

KAMESH THAKUR

रांची: विश्व हिन्दू परिषद रांची के तत्वाधान में नारीशक्ति जागरण हेतु दुगार्वाहिनी का शस्त्रपूजन कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को पण्डरा ओपी क्षेत्र के देवी मंडप रोड़ स्थित हेसल अखाड़ा श्री हनुमान मंदिर में आयोजित किया गया था।जिसमे दो सौ की संख्या में हेसल, सुखदेव नगर, इन्द्रपुरी, पण्डरा, हेहल, बजरा, कमड़े, लक्ष्मीनगर, दयालनगर आदि स्थानों से बड़काटोली हेसल अखाड़ा में एकत्र महिलाओं ने तीर धनुष, तलवार सहित सभी शस्त्रास्त्रों का पूजन कराया। दुर्गा चालीसा तथा हनुमान चालीसा पाठ एवं आरती के बाद धर्म सभा प्रारम्भ हुई। विहिप के झारखंड- बिहार के क्षेत्र मंत्री वीरेन्द्र विमल ने शस्त्र पूजन कार्यक्रम में माता बहनों को संबोधित करते किया। साथ ही दुगार्वाहिनी और मातृशक्ति के गठन का उद्देश्य को भी बताया। दुगार्वाहिनी की महानगर सह संयोजिका समृद्धि कुमारी सहित कई वक्ताओं ने बिचार रखे। सभा के बाद महिलाओं ने शस्त्र लेकर नगर भ्रमण किया। इस कार्यक्रम के मौके पर उषा सिंह, पुष्पा देवी, चन्द्रकान्ता गुप्ता, तारा देवी, सरोज मिश्रा, संगीता सुमन, आरती सिंह, रंजु सिंह, नीतू सिंह, पार्वती देवी, लीला बड़ाईक, मंजु मुंडाईन, संध्या अग्रवाल, गीता सिंह, उषा वर्मा, प्रमिला शर्मा, द्रौपदी देवी, मीना देवी, आदि महिलाए शामिल थी।

Spread the love