नेपाल में श्री जनता माध्यमिक विद्यालय के भवन निर्माण का शिलान्यास

INTERNATIONAL

Ashutosh Jha

काठमांडू : नेपाल में झापा जिले के गौरादह नगरपालिका-1, कोशी प्रदेश स्थित श्री जनता माध्यमिक विद्यालय के भवन निर्माण के लिए गुरुवार को शिलान्यास किया गया। यह शिलान्यास कोशी प्रदेश के मुख्यमंत्री हिकमत कुमार कार्की, भारतीय दूतावास, काठमांडू स्थित भारतीय राजदूतावास की काउंसलर गीतांजलि ब्रैंडन तथा गौरादह नगरपालिका के मेयर छत्रपति सुवेदी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

यह विद्यालय भवन भारत सरकार की तरफ से लगभग 58 मिलियन नेपाली रुपये की वित्तीय सहायता से बनाया जा रहा है। यह एक उच्च प्रभाव सामुदायिक विकास परियोजना (HICDP) है, जिसे झापा के गौरादह नगरपालिका के माध्यम से कार्यान्वित किया जाएगा। कोशी प्रदेश के मुख्यमंत्री और अन्य हितधारकों ने भारत सरकार द्वारा प्रदान किए जा रहे विकासात्मक सहयोग की सराहना की और विश्वास व्यक्त किया कि नया बुनियादी ढांचा गौरादह नगरपालिका में छात्रों और शिक्षकों के लिए शिक्षण वातावरण को बेहतर बनाने में सहायक होगा।

Spread the love