निशक्त बच्चे प्रतिभा के धनी होते हैें सही दिशा,निर्देशन की जरूरत है: अजय अरूण मिंज

360° Ek Sandesh Live

By Sunil

रांची: संत जेवियर्स कॉलेज शिक्षा विभाग एवं आईक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में निवारणपुर स्थित क्षितिज मूक-बधिर मध्य विद्यालय के लिए 27 से 2 मई 2026 तक इंटर्नशिप कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में बी.एड. सत्र के प्रशिक्षु शिक्षकों द्वारा मूक-बधिर बच्चों को शिक्षित करने के लिए कौशल संवर्धन कार्यक्रम आयोजित की जा रही है। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि उप -प्राचार्य फादर अजय अरूण मिंज ने कहा कि निशक्त बच्चे प्रतिभा के धनी होते हैें सही दिशा, उचित मार्गदर्शन से उन्हें उपयुक्त मंच पर भेज कर अपनी क्षमताओं का पूर्ण विकास कर सकते हैें। भावी प्रशिक्षु शिक्षक समावेशी शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। क्षितीश मूक-बधिर मध्य विद्यालय राँची के प्राचार्य रविशंकर झा ने प्रशिक्षु शिक्षकों को मूक-बधिर बच्चों के लिए प्रभावी पाठ योजना तैयार करने के साथ-साथ उसे कक्षा में प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने का व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया। यह भी बताया गया कि विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के अनुरूप शिक्षण-अधिगम सामग्री किस प्रकार तैयार की जाती है। इस दौरान प्रशिक्षु शिक्षक विद्यालय में इंटर्नशिप पूर्ण करने हेतु प्रभावी पाठ योजना के साथ कक्षा में शिक्षण कार्य करेंगे तथा समावेशी शिक्षा से संबंधित विभिन्न विषयों पर सर्वेक्षण कार्य भी संपन्न करेंगे।

Spread the love