नव चालक संघ की ओर से जिला कार्यालय का उद्घाटन

Business

Eksandeshlive Desk

बुंडू : नव चालक संघ बुंडू की ओर से रविवार को जिला कार्यालय का उद्घाटन बस चालक कल्याण संघ के सचिव राणा बजरंग सिंह, कार्यकारिणी सोनू और नव चालक अध्यक्ष ने संयुक्त रूप से रांची टाटा मार्ग स्थित डामरी मोड़ पर विधिवत नारियल फोड़कर किया। मौके पर नव चालक संघ के अध्यक्ष विष्णु चरण स्वांसी ने कहा कार्यालय में एंबुलेंस की सुविधा, महिलाओं क ड्राइविंग सिखायी जाएगी एवं राष्ट्रीय मार्ग पर दुर्घटना होने पर नव चालक के पदाधिकारी एवं सदस्य तत्काल मरीज को हॉस्पिटल सुविधा पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। साथ ही वाहन चालक को नशि नही करने दिशा निर्देश दिया गया। इस उद्घाटन के कार्यक्रम में स्थानीय प्रशासन का सहयोग रहा। इस मौकै पर दिनेश साहू श्यामा चरण बैनर्जी, शिवाजी गोस्वामी,मोहम्मद मंसूरी, बुद्धदेव सिंह मुंडा वीरेंद्र सिंह मुंडा अभिमन्यु महतो सनातन सिंह मनोज, देवकिशोर यादव, आलम अंसारी,अख्तर अंसारी बुधराम टूटी, अनुरोध गोंझु, मंजूर आलम, गोराचंद, राजू, दिलीप, शिबू, भोलु कोइरी, मनोज रविदास, देवकी वर्षा सभी पदाधिकारी गण तथा सम्मानित सदस्य गण उपस्थित थे। मंच का संचालन धनु नाग ने किया।

Spread the love