पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए पौधे लगाना जरूरी: श्रेया सरन

360° Education Ek Sandesh Live


नामकुम आर्मी कैंप में एक सौ पौधे का किया गया वृक्षारोपण
नामकुम: आर्मी फैमिली वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन की ओर से नामकुम स्थित प्रथम बटालियन बिहार रेजिमेंट एक सौ पौधा लगाया गया। ऑर्गनाइजेशन की कोऑर्डिनेटर श्रेया सरन पवार के नेतृत्व में आर्मी आर्मी पदाधिकारी व सैनिकों के नाम पर ऑफिसर ऑफिसर क्वार्टर,फैमिली क्वार्टर सहित अन्य जगहों पर नीम, गुलमोहर, गंभारी, अमरूद आदि के पौधे का वृक्षारोपण किया गया। इस मौके पर श्रेया सरन ने किसी भी परिस्थिति में पर्यावरण को संतुलन बनाए रखने और ग्रह पर मनुष्यों को ऑक्सीजन प्रदान करने में पेड़ और जंगल बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आज हमें पौधों को लगाने की क्यों आवश्यकता पड़ी क्योंकि एक तरफ विकाश और दूसरी तरफ पेड़ की कटाई, इस लोइये हमें वनों की रक्षा करनी चाहिए और वनों की कटाई को रोकना चाहिए और पर्यावरण संरक्षण के तीन नियम कम करना (रिड्यूस), पुनः उपयोग करना (रीयूज), पुनः चक्रण (रीसायकल) करना का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मनुष्यों की बुद्धि जड़ हो चुकी है। हमारे पूर्वजों ने हमें कितना शुद्ध और स्वच्छ वातावरण दिया था। क्या हम आगे आने वाली पीढ़ियों को उसे स्थानांतरित कर पाएंगे? शायद नहीं। यथासंभव पौधों, वृक्षों को लगाकर उनकी सुरक्षा करें। मानव जाति के भविष्य के लिए वृक्षों का होना अत्यंत आवश्यक है। इसलिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाए और जीवन बचाए। वहीँ सूबेदार बिजय कुमार सिंह ने बताया की बच्चों और बड़ों को पौधे लगाते हुए और वृक्षारोपण अभियान में भाग लेते हुए, पेड़ों के महत्व के बारे में जागरूकता फैलानी चाहिए। इस दौरान मुख्य सूबेदार बिजय कुमार सिंह, सूबेदार राजेश कुमार सिंह, नायब सब कोलंबस एक्का, हवलदार अनिकेत आनंद व अन्य लोग सम्मिलित रहे।

Spread the love