पति की महिला मित्र के साथ देख पत्नी के उड़े होश

360° Ek Sandesh Live

By Mustaffa

हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस ने पीआर बॉन्ड पर छोड़ा

​मेसरा : राजधानी रांची के बीआईटी मेसरा थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने पति की बेवफाई का रंगे हाथों खुलासा किया है। पति अपनी महिला मित्र के साथ किराए के फ्लैट में रह रहा था,जिसकी सूचना मिलने पर पत्नी ने स्थानीय ग्रामीणों और मुखिया के साथ मिलकर वहां धावा बोल दिया। ​क्या है पूरा मामला ? ​रुधिया निवासी रितु रानी (नाम आवेदन के अनुसार) ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि उनके पति रत्नेश कुमार का संबंध काफी समय से एनिमा कुजूर नामक महिला के साथ है। पति ने राजवीर ढाबा के पास मनोज महतो के मकान में एक फ्लैट किराए पर ले रखा था,जहाँ वह उस महिला के साथ पति-पत्नी बनकर रह रहा था। जब रितु रानी वहां पहुंचीं,तो उन्हें देख पति रत्नेश अपनी बुलेट लेकर मौके से फरार हो गया। पत्नी का आरोप है कि पति उसे धक्का देकर भागा,जिसकी फुटेज पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद है। बाद में ग्राम प्रधान मुखिया साधो उरांव और मीडियाकर्मियों की मौजूदगी में मकान मालिक को बुलाकर कमरे का ताला तोड़ा गया,जहाँ से उक्त महिला को बाहर निकाला गया। पीडिता ने पुलिस को बताया कि उस महिला ने उनके घर से कीमती सामान जैसे पलंग,फ्रिज,लैपटॉप और उनके सोने की चेन तक ले ली है। इतना ही नहीं,रितु रानी ने आरोप लगाया है कि पति और उसकी महिला मित्र उन्हें जहर का इंजेक्शन देकर या हत्या कर रास्ते से हटाने की धमकी दे रहे हैं। पीडिता के दो छोटे बच्चे हैं और वह अपनी सुरक्षा को लेकर काफी भयभीत हैं। ​मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। हालांकि,ताज़ा जानकारी के मुताबिक,पुलिस ने रात में पति और उसकी महिला मित्र को पीआर बॉन्ड पर छोड़ दिया है। पीड़िता ने अब प्रशासन से गुहार लगाई है कि उसके और उसके बच्चों की जान-माल की रक्षा की जाए और आरोपियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

Spread the love