
रांची: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एवं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन कांके रिजॉर्ट पहुंचकर लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत के सुपुत्र अभिनव के विवाह उपरान्त आयोजित रिशेप्शन पार्टी-सह-आशीर्वाद समारोह में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने नवदंपति वर-वधू को आशीर्वाद एवं सुखद दाम्पत्य जीवन की शुभकामनाएं दी।*
इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं उनकी धर्मपत्नी विधायक कल्पना सोरेन ने सांसद सुखदेव भगत एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर उन्हें अपनी ओर से हार्दिक बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया। इस मौके पर राज्य सरकार के मंत्रीगण, विधायकगण सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
