राज्यसभा चुनाव में परिमल नाथवानी की जीत राज्यहित और विकास की जीत : डॉ. प्रदीप वर्मा

360° Ek Sandesh Live


रांची: झारखंड भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. प्रदीप वर्मा ने राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी की शानदार जीत पर हार्दिक बधाई दी।डॉ. वर्मा ने कहा कि यह जीत केवल एक उम्मीदवार की विजय नहीं, बल्कि झारखंड के विकास, स्थिरता और जनहित की राजनीति में विश्वास रखने वाले जनप्रतिनिधियों की सोच की जीत है। उन्होंने कहा कि राज्य के विधायकों ने अंतरात्मा की आवाज सुनते हुए अपने बहुमूल्य मत का प्रयोग किया और विकासोन्मुखी नेतृत्व को समर्थन देकर झारखंड की जनता की आकांक्षाओं का सम्मान किया है।उन्होंने कहा कि परिमल नाथवानी का झारखंड के औद्योगिक, सामाजिक एवं विकासात्मक क्षेत्रों में विशेष योगदान रहा है। राज्य के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और अनुभव का लाभ आने वाले समय में झारखंड को अवश्य मिलेगा।डॉ. प्रदीप वर्मा ने विश्वास व्यक्त किया कि राज्यसभा में परिमल नाथवानी झारखंड के हितों को मजबूती से उठाएंगे तथा राज्य के सर्वांगीण विकास, निवेश, रोजगार सृजन और आधारभूत संरचनाओं के विस्तार के लिए प्रभावी भूमिका निभाएंगे।उन्होंने सभी एनडीए समर्थक विधायकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जनहित, विकास और सुशासन की विचारधारा की विजय है, जो आने वाले समय में झारखंड को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त करेगी।

Spread the love