By sunil
रांची : नवनियुक्त प्रदेश कार्यालय प्रभारी राजन वर्मा एवं संगठन-प्रशिक्षण कार्य प्रभारी सुनीत शर्मा ने शहीद चौक स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में विधिवत पदभार ग्रहण किया। मौके पर पूर्व प्रदेश कार्यालय प्रभारी अभिलाष साहु ने दोनों नेताओं को पुष्पगुच्छ भेंट कर पदभार सौंपा तथा उनके सफल कार्यकाल एवं बेहतर संगठनात्मक कार्य के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकतार्ओं ने भी राजन वर्मा एवं सुनीत शर्मा को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत बनाने की उम्मीद जताई।
