रांची में 24-25 अक्टूबर को होगी भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन होंगे शामिल

NATIONAL

Eksandeshlive Desk

रांची: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आगामी 24 और 25 अक्टूबर को रांची में आयोजित होने वाली भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होंगे। उनके आगमन और बैठक को लेकर पार्टी संगठन की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। भाजपा के प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

बाउरी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 23 अक्टूबर को ही रांची पहुंच जाएंगे। इसके बाद 24 अक्टूबर को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के पहले दिन उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि नितिन नवीन के संबोधन में संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की भूमिका और पार्टी के कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने जैसे विषयों पर मार्गदर्शन मिलने की उम्मीद है। बैठक में प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं, पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की भागीदारी रहेगी। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियों की रूपरेखा तैयार की जाएगी। बैठक के दौरान पार्टी की रणनीति, संगठन के विस्तार और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी जैसे मुद्दों पर भी चर्चा होने की संभावना है।

Spread the love