रांची में सीए छात्रों के लिए दो दिवसीय मेगा कॉन्फ्रेंस का आयोजन

360° Ek Sandesh Live

रांची। राजधानी रांची में सीए के छात्रों के लिए दी इंस्टीट्यूट आॅफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स आॅफ इंडिया (कउअक) की बोर्ड आॅफ स्टडीज आॅपरेशन के तत्वावधान में 3 व 4 अक्टूबर को डोरंडा स्थित जैप-1 के शौर्य आॅडिटोरियम में दो दिवसीय मेगा कॉन्फ्रेंस ‘दिव्यता – अ विजन बियोंड बाउंड्रीज’ का आयोजन किया जा रहा है। कॉन्फ्रेंस की मेजबानी आईसीएआई व सिकासा मिलकर कर रहे हैं। इस संबंध में आईसीएआई रांची शाखा के चेयरमैन सीए अनीश जैन व सिकासा के चेयरमैन सीए हरेंद्र भारती ने गुरूवार को मीडियाकर्मियों को बताया कि इस कॉन्फ्रेंस में देशभर से 600 से अधिक सीए विद्यार्थी भाग लेंगे। यह सम्मेलन विद्यार्थियों के लिए सीखने, अपने कौशल को निखारने व अपने विचार साझा करने का एक उत्कृष्ट मंच होगा। कॉन्फ्रेंस के दौरान विद्यार्थियों के लिए डायरेक्ट टैक्स, आॅडिट व एश्योरेंस, फाइनेंशियल रिपोर्टिंग व कैपिटल मार्केट्स जैसे समसामयिक विषयों पर नॉलेज सेशन आयोजित किए जाएंगे। इन विषयों पर देश के ख्यातिप्राप्त विशेषज्ञ – सीए विजय सारदा, सीए ऋषभ जैन, सीए सार्थक जैन व सीए शिवम पालन विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देंगे व व्यावहारिक अनुभव साझा करेंगे। इसके साथ ही स्किल-अप सेशन में सीए अक्षांश गर्ग, सीए अभिनव शाह (को-फाउंडर, ओसम डेयरी व दिशाएं), सीए आशीष कालरा व सीए ईशा वर्मा विद्यार्थियों को पहले प्रयास में सीए उत्तीर्ण करने, पढ़ाई, जुनून व प्रोफेशन के संतुलन व प्रैक्टिस से आगे ब्रांड निर्माण जैसे विषयों पर प्रेरित करेंगे। कॉन्फ्रेंस में बोर्ड आॅफ स्टडीज आॅपरेशन के उपाध्यक्ष सीए ज्ञान चंद्र मिश्रा, सेंट्रल इंडिया सीए स्टूडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सीए नितिन गुप्ता व इंस्टीट्यूट के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे। वे सीए विद्यार्थियों को शिक्षा व प्रशिक्षण के क्षेत्र में हो रहे नवविचार, नए सीखने के अवसरों व बोर्ड आॅफ स्टडीज की गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी देंगे। कॉन्फ्रेंस में विद्यार्थियों के लिए प्रेरक सत्र व सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। कॉन्फ्रेंस में भाग लेने के लिए पंजीकरण शुल्क 500 रुपये प्रति विद्यार्थी है व पंजीकरण ुङ्म२ंू३्र५्र३्री२.्रूं्र.ङ्म१ॅ पर किया जा सकता है। इस अवसर पर रांची शाखा के उपाध्यक्ष सीए विवेक खोवाल, सचिव सीए दिलीप कुमार कॉन्फ्रेंस के मेंटर सीए रणजीत गारोडिया, कन्वीनर सीए हर्ष वर्मा, को-कन्वीनर सीए ऋषभ नंदा व सीए स्टूडेंट्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष हर्ष अग्रवाल, सचिव खुशी गुप्ता व कोषाध्यक्ष कोमल अग्रवाल उपस्थित थे।

Spread the love