संड़क हादसे में घायल युवक का ईलाज के दौरान हुई मौत

Crime Ek Sandesh Live States

Kamesh Thakur

रांची: मांडर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल युवक मिलेश शाही 19 वर्षीय पिता ललन शाही कुरकुरा गांव का रहने वाला था। जिसे इलाज के दौरान मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मिलेश शाही बाईक लेकर अपने घर से मांड़र किसी काम से आया था। रांची-डाल्टेनगंज मार्ग पर विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार वाहन ने बाईक सवार युवक को जोड़दार टक्कर मार दी थी। जिससे युवक गंभीर रूप से घालय हो गया था। जिसे स्थानीय लोगों ने आनन- फानन में युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया था। लेकिन इलाज के दौरान मिलेश शाही की मौत हो गई। मृतक मिलेश शाही एक होनीहार व बहुत ही मिलनसार था। इनकी मौत की खबर सुनकर गांव में मातम पसरा हुआ हैं।