संविधान के प्रस्तावना एवं मौलिक कर्तव्य का पाठ हमें जवाबदेह नागरिक बनाता है: पीडीजे

Ek Sandesh Live

Nutan

लोहरदगा: संविधान दिवस के अवसर पर संविधान की उद्देशिका एवं मौलिक कर्तव्य का पाठ पढ़ा गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार लोहरदगा के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेंद्र बहादुर पाल के नेतृत्व में आज सिविल कोर्ट परिसर में संविधान दिवस के अवसर पर संविधान के प्रस्तावना एवं 11 मौलिक कर्तव्यों का पाठ पढ़ा गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार लोहरदगा के अध्यक्ष राजेंद्र बहादुर पाल ने संविधान की प्रस्तावना एवं मौलिक कर्तव्यों को पढ़ा जिसका उपस्थित अधिकारियों, न्यायिक कर्मियों, पीएलबी एवं पुलिस बल के जवानों ने प्रस्तावना एवं मौलिक कर्तव्यों का पाठ दोहराया। इस अवसर पर पीडीजे ने उपस्थित लोगों को यह कहा कि आज के दिन ही संविधान सन् 1949 में लागू हुआ था। संविधान के प्रस्तावना और मौलिक कर्तव्यों को पढ़ने से हमें जिम्मेदार नागरिक बनने में मदद मिलती है। इसलिए आज के दिन पूरे राष्ट्र में संविधान के मौलिक कर्तव्य एवं प्रस्तावना या उद्देशिका का पाठ पढ़ा जाता है। इस कार्यक्रम में पीडीजे के अतिरिक्त कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश सुभाष, तृतीय जिला जज अरविंद कुमार, वरीय सिविल जज अर्चना कुमारी, डालसा सचिव राजेश कुमार, न्यायिक दंडाधिकारी सुचिता निधि तिग्गा के अतिरिक्त सिविल कोर्ट के 100 से ज्यादा कर्मी, लोहरदगा जिले में प्रतिनियुक्त पीएलबी, पुलिस बल के जवान भी उपस्थित रहे।