सीएमपीडीआई में कलाकारों ने बिखेरा जलवा

360° Ek Sandesh Live Entertainment


sunil verma
रांची : सीएमपीडीआई के मयूरी प्रेक्षागृह में क्षेत्रीय संस्थान-3 रांची के तत्वावधान में आयोजित अंतर क्षेत्रीय संस्थान सांस्कृृतिक प्रतियोगिता 2023-24 के दूसरे दिन रबीन्द्र संगीत, लाइट सांग, भजन, कारनेटिक संगीत, लोकगीत, नजरूल गीत, ठुमरी एवं ख्याल आधारित गान का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न समूहों द्वारा प्रस्तुति दी गई।
बुधवार को रबीन्द्र संगीत में विभिन्न समूहों द्वारा प्रस्तुति दी गई जिसमें क्षेत्रीय संस्थान-1-आसनसोल के बिपिन राय-प्रथम, मुख्यालय के राम प्रसाद मैती-द्वितीय तथा क्षेत्रीय संस्थान-3-रांची के देबब्रत डे तृतीय स्थान पाने में सफल रहे जबकि नजरूल संगीत में क्षेत्रीय संस्थान-3-रांची के अरिजीत साहा-प्रथम, क्षेत्रीय संस्थान-1-आसनसोल के सुमंतो गांगुली-द्वितीय तथा मुख्यालय-रांची की अन्वेषा दास तृतीय स्थान पर रहीं। लाइट सांग में विभिन्न समूहों द्वारा दी गई प्रस्तुति में क्षेत्रीय संस्थान-4-नागपुर के आरएस शुक्ला-प्रथम, क्षेत्रीय संस्थान-5-बिलासपुर के नितिश कुमार एवं क्षेत्रीय संस्थान-3-रांची के सोनु कुमार रवि-द्वितीय तथा मुख्यालय के बी राजु एवं नितेश कुमार तृतीय स्थान पर रहे जबकि कारनेटिक संगीत में क्षेत्रीय संस्थान-5-बिलासपुर के एनएसएस साईंराम प्रथम रहे एवं क्षेत्रीय संस्थान-1-आसनसोल के उत्तम दत्ता को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। वहीं, भजन गायन में क्षेत्रीय संस्थान-5-बिलासपुर के एनएसएस साईंराम-प्रथम एवं राजीव श्रीवास्तव-द्वितीय रहे जबकि क्षेत्रीय संस्थान-3-रांची के अरिजीत साहा-तृृतीय स्थान पर रहे।