SHYAM
रांची: सेंट गेब्रियल एण्ड मोनिका स्कूल में शनिवार को शिक्षक दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर की गई। इस अवसर पर शिक्षकों का तिलक लगाकर एवं पुष्प वर्षा कर सम्मान किया गया।
शिक्षक दिवस के मौके पर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। शिक्षकों के लिए विभिन्न प्रकार के मनोरंजक गेम्स का भी आयोजन किया गया। विजेता शिक्षकों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा शिक्षकों के लिए लंच की व्यवस्था की गई, वहीं बच्चों के बीच मिठाइयों का वितरण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य डॉ. सुषमा केरकेट्टा ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षकों का जीवन अत्यंत मूल्यवान और समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला है। उन्होंने शिक्षकों से अपने कर्तव्य पथ पर ईमानदारी, समर्पण एवं धैर्य के साथ निरंतर कार्य करने तथा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों में उत्साह और उमंग का माहौल रहा।
