आज रांची पहुंचेंगे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, हेमंत सोरेन से करेंगे मुलाकात

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर देश में भाजपा के खिलाफ विपक्षी एकता की मुहिम में जुटे हैं. इसी क्रम में आज यानी 10 मई को नीतीश कुमार झारखंड की राजधानी रांची पहुंचेंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक आज शाम 4 बजे विशेष विमान से नीतीश कुमार आयेंगे. नीतीश कुमार के साथ जदयू […]

Continue Reading

बाबूलाल मरांडी की मांग, झारखंड में टैक्स फ्री हो फिल्म “The Kerala Story”

फिल्म “द केरल स्टोरी” 05 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. रिलीज के साथ ही फिल्म पर विवाद शुरू हो गया और विवाद अभी तक थमने का नाम नहीं ले रही है. एक ओर जहां कई राज्यों ने लॉ एंड ऑर्डर पर खतरा बताते हुए फिल्म को दिखाने से इनकार कर दिया है. तो वहीं, कई भाजपा शाषित राज्यों में इस फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया है. अब बाबूलाल मरांडी ने भी फिल्म को झारखंड में टैक्स फ्री करने की मांग की है.

Continue Reading

CM हेमंत के निर्देश के बाद मणिपुर में फंसे झारखंड के 22 छात्रों की हुई सुरक्षित वापसी

मणिपुर हिंसा को देखते हुए झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने मणिपुर में फंसे झारखंड के छात्रों को सुरक्षित वापस लाने का निर्देश दिया है. बता दें कि सीएम हेमंत सोरेन के निर्देश के बाद पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, बोकारो, धनबाद और रांची के 34 छात्रों की सुरक्षित वापसी की जा रही है.

Continue Reading

JMM के दर्जनों नेताओं को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने दिलाई पार्टी की सदस्यता

झारखंड में साल 2024 में विधानसभा और लोकसभा दोनों के चुनाव होने हैं. ऐसे में राज्य की सभी पार्टियां एक्शन मोड में हैं. इसी कड़ी में आज यानी 6 मई को भाजपा प्रदेश कार्यालय में संथाल परगना क्षेत्र के पाकुड़ जिलांतर्गत पाकुड़िया प्रखंड प्रमुख कालीदास मरांडी के नेतृत्व में दर्जनों झामुमो नेताओं ने भाजपा ज्वाइन किया.

Continue Reading

हेमंत सरकार में बेटियां असुरक्षित, अपराधियों में प्रशासन का भय समाप्त : दीपक प्रकाश

झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश ने राज्य की हेमंत सरकार पर एक फिर हमला बोला है. उन्होंने राज्य सरकार की विधि व्यवस्था को ध्वस्त बताया है. उन्होंने कहा कि अपराधियों में पुलिस-प्रशासन का भय पूरी तरह से खत्म हो चुका है. राज्य में जंगल राज की स्थिति है.

Continue Reading

झारखंड में इस साल के अंत तक 25000 शिक्षकों की होगी नियुक्ति : हेमंत सोरेन

अब झारखंड में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों का इंतेजार खत्म होने वाला है. अभ्यर्थियों के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुशखबरी सुनाई है. दरअसल सीएम सोरेन ने कहा कि राज्य में जल्द ही 25000 शिक्षकों की नियुक्ति होने वाली है. इसके साथ ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार यानी 2 मई को […]

Continue Reading

सरयू राय का आरोप स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के पास प्रतिबंधित G-44 Pistol

जमशेदपुर पूर्वी विधायक सरयू राय ने एक बार फिर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने ट्वीट कर इस बात का खुलासा किया है कि बन्ना गुप्ता एक प्रतिबंधित श्रेणी का पिस्टल जी-44 अवैध तरीके से रखते हैं.

Continue Reading

आदिवासी यूनिवर्सिटी में सीएम हेमंत का संबोधन, कहा- मैं यहां के बच्चों से सीखने आया हूं

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन आज यानी 28 अप्रैल को ओड़िसा स्थित कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस स्कूल पहुंचे. सीएम को संस्थान की ओर से आदिवासी छात्रों के कार्यक्रम को संबोधित करने का आमंत्रण मिला था. आमंत्रण को स्वीकार करते सीएम हेमंत सोरेन, उनकी पत्नी कल्पना सोरेन और कई वरीय पदाधिकारी वहां पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने बच्चों को संबोधित किया.

Continue Reading

हेमंत सोरेन ने की एयर एंबुलेंस सेवा की शुरुआत, कहा- सभी को मिलेगा इसका लाभ

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यवासियों को बड़ी सौगात दी है. सीएम ने रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से एयर एंबुलेंस सेवा का शुभांरभ किया. इस दौरान राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, मंत्री बादल पत्रलेख, विधायक इरफान अंसारी और वरीय पदाधिकारी मौजूद रहें.

Continue Reading

छवि रंजन के खिलाफ ED को मिले तगड़े सबूत, पड़ सकते हैं फेरे में!

IAS छवि रंजन मामले में 26 अप्रैल को रांची और जमशेदपुर के 5 ठिकानों पर छापेमारी की थी. इस छापेमारी में भारी संख्या में जमीन के खरीद बिक्री से जुड़े दस्तावेज अधिकारियों को मिले थे. इसको लेकर ईडी ने अब रवि सिंह भाटिया, श्याम सिंह, विपिन सिंह, प्रियरंजन सहाय और शेखर कुशवाहा को समन भेजा है. इन पांचों को ईडी के सामने अगले सप्ताह पेश होना है, जहां इन लोगों से जमीन से जुड़े मामलों पर पूछताछ की जाएगी.

Continue Reading