झारखंड : IED विस्फोट में 10 साल के बच्चे की मौत, नक्सलियों ने पुलिस के लिए बिछाया था जाल

पश्चिम सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित टोंटो थाना क्षेत्र में गुरुवार की शाम IED विस्फोट हुआ. इस विस्फोट में एक 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई है. घटना टोंटो थाना क्षेत्र के रेंगड़ाहातु गांव स्थित तेनदा जंगल में घटित हुई है. बता दें कि एक प्रेशर आईईडी विस्फोट हुआ. बच्चे का पैर आईईडी पर पड़ जाने से आईईडी ब्लास्ट हो गया और बच्चे की मौत हो गई.

Continue Reading

कर्नाटक में 20 मई को होगा शपथ ग्रहण समारोह, हेमंत सोरेन समेत इन नेताओं को मिला न्योता

कांग्रेस आलाकमान की लंबी बैठकों के दौर के बाद अब ये बात साफ हो गया है कि सिद्धारमैया कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे. वहीं, डीके शिवकुमार उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. उप-मुख्यमंत्री के साथ ही शिवकुमार कर्नाटक के प्रदेश अध्यक्ष भी बने रहेंगे. सीएम और डिप्टी सीएम पद का शपथ ग्रहण समारोह 20 मई को बेंगलुरु में होगा. शपथ ग्रहण समारोह के लिए झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को भी न्योता भेजा गया है.

Continue Reading

बाबूलाल मरांडी का CM हेमंत को सुझाव, इस इंजीनियर से कराए झारखंड भवन निर्माण कार्य की जांच

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 16 मई को नई दिल्ली में बन रहे झारखंड भवन के सभी सात फ्लोर का निरीक्षण किया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने कांफ्रेंस हॉल, डाइनिंग हॉल, मुख्यमंत्री कक्ष, गेस्ट रूम, गवर्नर सुइट समेत अन्य स्थलों का जायजा लिया. वहीं, मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में भवन निर्माण विभाग के अधिकारियों, सलाहकार और कार्यान्वयन एजेंसियों के साथ एक समीक्षा बैठक भी हुई.

Continue Reading

CM हेमंत सोरेन ने दिल्ली में झारखंड भवन के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण, 15 दिनों के अंदर मांगें जांच रिपोर्ट

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान निर्माणाधीन झारखंड भवन के सभी सात फ्लोर का निरीक्षण किया. मुख्यमंत्री ने इस दौरान कांफ्रेंस हॉल, डाइनिंग हॉल, मुख्यमंत्री कक्ष, गेस्ट रूम, गवर्नर सुइट समेत अन्य स्थलों का जायजा लिया.

Continue Reading

CBSE ने जारी किए बोर्ड के रिजल्ट, 12वीं साइंस में रांची की शुभांगिनी को मिले 98.2 फीसदी अंक

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आज 12 मई शुक्रवार को 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस वर्ष झारखंड में ओवरऑल रिजल्ट काफी अच्छा रहा. इंटर में 89.72 फीसदी रिजल्ट रहा और  10वीं का रिजल्ट 94.54 फीसदी रहा. बता दें 12वीं साइंस में रांची की शुभांगिनी को 98.2 फीसदी अंक मिले हैं. […]

Continue Reading

अब रांची में भी हो सकेगा इस बड़ी बीमारी का इलाज, मुख्यमंत्री ने किया हॉस्पिटल का उद्घाटन

झारखंड वासियों के लिए हेल्थ सेक्टर में एक अच्छी खबर सामने आयी है. अब राजधानी रांची में कैंसर जैसी बड़ी बिमारी का इलाज भी संभव हो पाएगा.दरअसल रांची में कैंसर हॉस्पिटल का निर्माण किया गया है. बता दें यह कैंसर हॉस्पिटल 25 एकड़ में फैला हुआ है.आज शुक्रवार को सीएम हेमंत सोरेन ने कांके के सुकरहुटू में रांची […]

Continue Reading

CM हेमंत सोरेन ने 107 सरकारी सहायक वकीलों को सौंपा नियुक्ति पत्र

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार यानी 10 मई को 107 सरकारी सहायक वकीलों को नियुक्ति पत्र सौंपा. इस दौरान उन्होंने उनसे कहा कि आप सभी अब सरकार के अभिन्न अंग के रूप में न्यायिक व्यवस्था से जुड़कर काम करने जा रहे हैं. न्याय कैसे सरल, सुलभ और कम खर्चीला हो? लंबित वादों का तेजी से कैसे निपटारा हो? गरीबों और आम लोगों को कैसे न्याय मिले? इसमें आपकी अहम भूमिका होने जा रही है.

Continue Reading

बन्ना गुप्ता पर लगे आरोपों पर DC से झारखंड सरकार ने मांगी रिपोर्ट

झारखंड सरकार ने बन्ना गुप्ता के प्रतिबंधित पिस्तौल रखने और अश्लील वीडियो मामले में पूर्वी सिंहभूम के डीसी से जांच की रिपोर्ट मांगी है. विजया जाधव (पूर्वी सिंहभूम की उपायुक्त) ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है.

Continue Reading

CM हेमंत सोरेन राज्य के 113 युवाओं को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 113 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे. बता दें कि सभी का चयन अभियोजन सेवा के सहायक लोक अभियोजकों के लिए हुआ है. इसका रिजल्ट पिछले महीने ही जारी कर दिया गया था. जिसमें कुल 113 अभ्यर्थी पास हुए थे. ऐसे  में पास हुए सभी सफल अभ्यर्थियों को सीएम हेमंत सोरेन दोपहर में धुर्वा स्थित प्रोजेक्ट भवन में नियुक्ति पत्र सौंपेंगे.

Continue Reading

आज रांची पहुंचेंगे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, हेमंत सोरेन से करेंगे मुलाकात

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर देश में भाजपा के खिलाफ विपक्षी एकता की मुहिम में जुटे हैं. इसी क्रम में आज यानी 10 मई को नीतीश कुमार झारखंड की राजधानी रांची पहुंचेंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक आज शाम 4 बजे विशेष विमान से नीतीश कुमार आयेंगे. नीतीश कुमार के साथ जदयू […]

Continue Reading