टंडवा प्रखंड समेत कई जगहों में महाशिवरात्रि पर कई महिलाएं ने किया महादेव का दर्शन

360° Ek Sandesh Live Religious

कुमार कुलदीप
टंडवा (चतरा):
प्रखंड क्षेत्र में विभिन्न शिव मंदिरों में महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर कई महिलाएं ने महादेव का दर्शन कर पूजा अर्चना की।जिसमें टंडवा प्रखंड क्षेत्र के चटी गाड़ीलौंग,गाड़ीलौंग,राहम,टंडवा समेत अन्य गांव को शिव मंदिरों में शिव का दर्शन किया गया।महाशिवरात्रि के इस शुभ अवसर पर सभी शिव मंदिरों में काफी भीड़ भाड़ का माहौल रहा। इस दिन सभी भक्त महादेव के दर्शन की केवल एक झलक को तरसते है। हिन्दू पांचांग के अनुसार शिवरात्रि फाल्गुन के माह में कृष्ण चतुर्थी को मनाई जाती है। महाशिवरात्रि का पर्व माता पार्वती और महादेव को समर्पित है।इस पावन पर्व पर देवों के देव महादेव और मां पार्वती की पूजा, अर्चना की जाती है। इसके साथ ही महादेव के सभी छोटे से लेकर बड़े और बूढ़े भक्त भी व्रत और उपवास रखते है।आपको बता दे कि महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और आदिशक्ति माता पार्वती का विवाह हुआ था।जिसे पूरा देश महाशिवरात्रि के पर्व के रूप में मनाते है।महिलाए भी महाशिवरात्रि के दिन अखंड सौभाग्यवती रहने के लिए व्रत की पालना करती है।महाशिवरात्रि के दिन हर एक शिवलिंग में स्वयं महादेव विराजमान होते है।लोगो कि माने तो इस दिन महादेव की आराधना और उपासना करने वाले लोगो की हर मनोकामना पूरी हो जाती है। महाशिवरात्रि पर सभी भक्त मदमस्त होकर झूमते हुए नजर आते है। इस पर्व पर सारा दिन लोग उपवास के बाद भगवान शिव की पूजा करते है।माना जाता है कि अगर कुँवारी कन्या इस दिन शिव की पूजा करती है, तो उन्हें शिव जी जैसा एक आदर्शवान जीवन साथी मिलता है।