टेक महिंद्रा निवेशकों को देगी 36 रुपये का डिविडेंड

360° Business Ek Sandesh Live

Eksandeshlive Desk

मुंबई: टेक महिंद्रा का वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में कंसॉलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार 16% बढ़कर 1,354 करोड़ हो गया। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी को 1,167 करोड़ का मुनाफा हुआ था। बुधवार को कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) के नतीजे जारी किए हैं। इसके अलावा कंपनी ने अपने निवेशकों को 36 रुपए का डिविडेंड देना का भी ऐलान किया है। नतीजों के बाद टेक महिंद्रा का शेयर 2.53% गिरकर 1,462.80 रुपए पर बंद हुआ। बीते एक साल में शेयर 6.27% चढ़ा है। कंपनी का मार्केट कैप 1.43 लाख करोड़ रुपए है। रेवेन्यू 12.64% बढ़कर 15,076 करोड़ रहा। टेक महिंद्रा के आपरेशन से रेवेन्यू में सालाना आधार पर 12.64% की बढ़ोतरी हुई है। एफवाई 26 की चौथी तिमाही में आपरेशन से रेवेन्यू 15,076 करोड़ रहा। एक साल पहले की समान तिमाही यानी एफवाई 25 की चौथी तिमाही में रेवेन्यू 13,384 करोड़ रूपये रहा था। चौथी तिमाही में कंपनी की कुल आय सालाना आधार पर 9.70% बढ़कर 14,871 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल की समान तिमाही में 13,556 करोड़ रुपये थी। वहीं तिमाही आधार पर कंपनी की कुल आय 3.32% बढ़ी है।

Spread the love