उपायुक्त ने ईवीएम वेयरहाउस का किया मासिक निरीक्षण

Ek Sandesh Live States

सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश

AMIT RANJAN

सिमडेगा: जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त सिमडेगा कंचन सिंह ने जिले में स्थित ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली, निगरानी तंत्र एवं अन्य आवश्यक प्रबंधों का बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने वेयरहाउस में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता की जांच की। साथ ही सुरक्षा इंतजामों, निगरानी उपकरणों तथा निर्वाचन सामग्री से संबंधित अभिलेखों के संधारण की स्थिति की भी समीक्षा की। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों एवं सुरक्षा कर्मियों को निर्वाचन सामग्री की सुरक्षा और रखरखाव के प्रति पूरी सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि वेयरहाउस की निगरानी व्यवस्था हमेशा दुरुस्त रहनी चाहिए तथा सीसीटीवी कैमरों सहित सभी सुरक्षा उपकरणों की नियमित जांच सुनिश्चित की जाए। उन्होंने बैकअप व्यवस्था को भी हमेशा अद्यतन रखने पर जोर दिया।

उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों एवं निर्धारित मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। निर्वाचन सामग्री की सुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को नियमित निगरानी एवं आवश्यक व्यवस्थाओं के प्रभावी संधारण के प्रति विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी पवन कुमार महतो उपस्थित रहे।

Spread the love