Eksandeshlive Desk
सिमडेगा: उपायुक्त सिमडेगा अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में मत्स्य विभाग की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में उपायुक्त द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत नए ग्रो-आउट तालाब निर्माण हेतु प्राप्त आवेदनों के चयन संबंधी कार्यों की समीक्षा की गई तथा लाभुकों के द्वारा जिला मत्स्य कार्यालय को प्राप्त आवेदनों की स्वीकृति दी गई। झारखंड के मछली पालक किसानों को पक्का मकान देने के लिए वेद व्यास आवास योजना राज्य में चलायी जा रही है इस हेतु लाभुकों द्वारा मत्स्य विभाग में प्राप्त आवेदनों की विस्तृत समीक्षा उपायुक्त द्वारा की गई। इसके अलावा उन्होंने अन्य महत्वपूर्ण निर्देश जिला मत्स्य पदाधिकारी सिमडेगा को दिये।
बैठक में विधायक प्रतिनिधि सिमडेगा संतोष कुमार सिंह, विधायक प्रतिनिधि, कोलेबिरा, मो० शमी आलम, जिला मत्स्य पदाधिकारी सिमडेगा, कुसुम लता, जिला कृषि पदाधिकारी, सिमडेगा मुनेंद्र दास, अग्रणी जिला प्रबंधक संजीव चौधरी एवं अन्य उपस्थित थे।