उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण

360° Crime Ek Sandesh Live States

Eksandeshlive Desk

रांची: उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को मोरहाबादी के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम स्थित ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया। उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग के तय मानकों के आधार पर राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम वेयर हाउस खोलकर आंतरिक व्यवस्था, ईवीएम के रख-रखाव सहित अन्य मानकों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने ईवीएम के रख-रखाव से संबंधित भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का हर हाल में पालन सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी विवेक सुमन को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए प्रतिवेदन राज्य निर्वाचन विभाग को भेजने को कहा।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ईवीएम प्रदर्शन मतदाताओं को जागरूक किए जाने के लिए निर्धारित संख्या में मशीनें निकाल कर अलग स्ट्रांग रूम में रखी गई। वेयर हाउस में मशीने निकाले जाने के दौरान सम्बंधित पदाधिकारी और मान्यता प्राप्त राजनीतीक दल के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Spread the love