विधायक और प्रशासन की आस लगाए हो गए साल, अंत में झारखंड पार्टी बना सहारा

Politics

जनता का समर्थन मिला, विधायक बने तो पूरी सड़क को बनाएंगे कालीकरण सड़क: संदेश एक्का

Amit Ranjan

कोलेबीरा/सिमडेगा: झारखंड पार्टी के सहयोग से ग्रामीण श्रमदान से 2 किलोमीटर सड़क की मरम्मत की गई। झापा नेता संदेश एक्का के साथ मिलकर ग्रामीण कोलेबिरा प्रखंड स्थित जोन्हाटोली से बरसलोया तक 2 किलोमीटर सड़क की मरम्मत श्रमदान के माध्यम से कर रहे हैं।सड़क की स्थिति खराब होने के कारण लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी होती थी। जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने पूर्व मंत्री एनोस एक्का और संदेश एक्का से की थी।
मौके पर झापा युवा जिला अध्यक्ष संदेश एक्का ने बताया कि ग्रामीणों की समस्या देखने के बाद पूर्व मंत्री एनोस एक्का और मैंने श्रमदान के माध्यम से सड़क मरम्मत करने का निर्णय लिया और अहले सुबह ही आज हम सब पहुंचे बरसलोया ग्राम।सड़क पर स्थित गढ्ढों पर ट्रैक्टरों से मिट्टी लाकर भरा गया तत्पश्चात मुखिया बरसलोया संदीप सद मुंडा की उपस्थिति में आम ग्रामीणों के साथ श्रमदान कर सड़क की मरम्मती की गई। सड़क की मरम्मती कर फीता काटकर इसका उद्घाटन भी किया गया। उद्घाटन के क्रम में संदेश जी ने कहा कि आप सबों का जन समर्थन मिला,आप सबों के आशीर्वाद से विधायक बनता हूं तो पूरे सड़क को कालीचरण सड़क बनाया जाएगा। झारखंड पार्टी आम गरीब किसानों की पार्टी है। आपके सुख-दुख हमारे सुख दुख हैं। आप सबों कोई भी परेशानी हो हमसे जरूर साझा करें यथासंभव हम आपकी परेशानियों को दूर करने का प्रयास करेंगे। झारखंड पार्टी सदैव आपके साथ है।