विधायक प्रतिनिधि ने श्राद्ध कर्म के लिए राशन सामग्री सौंपा

360° Ek Sandesh Live

Eksandeshlive Desk

पिपरवार : बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद के पहल पर पिपरवार विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र साव ने श्राद्ध कर्म के सहयोग के रूप में मृतक के परिजनों को राशन सामग्री सौंपा। इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए मृतक के परिजनों को हरसंभव मदद करने का भरोसा दिया। किचटो पंचायत के बाराडीह निवासी चिंतामणि महतो की माता का कुछ दिन पहले देहांत हो गया था, जानकारी मिलने पर उनके परिजनों को सहयोग किया। इसके साथ ही पाताल पंचायत के मेडी गांव के निकट कसीयातरी निवासी चंद्रवीर गंझू का कुछ दिन पहले देहांत हो गया था, जानकारी मिलने पर आटा, तेल एवं अन्य खाद्य सामग्री देकर मदद किया गया। इस अवसर पर हीरा राम, गुरुदयाल सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित थे।