विकास ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशंस में जनजातीय गौरव दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा को दी गई श्रद्धांजलि

360° Ek Sandesh Live

​मेसरा: रांची-हजारीबाग मुख्य नेशनल हाईवे मार्ग पर नेवरी विकास चौक स्थित विकास ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशंस में गुरुवार को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के पदाधिकारियों और अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर और भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। इस दौरान संस्थान की ओर से अतिथियों का स्वागत अंग वस्त्र देकर सम्मानित करते हुए किया गया। ​समारोह में छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक परिधानों में सज-धज कर मनमोहक नागपुरी लोकगीत और नृत्य प्रस्तुत किए,जिनकी प्रस्तुतियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि नरेंद्र कुमार और विकास सेवा निकेतन अध्यक्ष राम लखन मेहता ने संयुक्त रूप से कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का जीवन और उनका ऐतिहासिक उलगुलान आंदोलन देश के इतिहास में अमिट छाप छोड़ते हुए हमारे लिए महान प्रेरणास्त्रोत हैं। उनके दिखाए मार्ग पर चलकर ही जनजातीय समाज के अधिकारों,संस्कृति और स्वाभिमान को सुरक्षित रखा जा सकता है। ​विशिष्ट अतिथि नेवरी मुखिया साधो उरांव ने कहा भगवान बिरसा मुंडा का पूरा जीवन समाज को एक नई दिशा देने और न्याय के लिए लड़ने की सच्ची सीख देता है। ​संस्थान के डायरेक्टर राधाचरण सिंह ने कहा कि हमें उनकी परंपराओं को संरक्षित करते हुए समाज के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर आगे बढ़ना चाहिए। इनके अलावे ​वरिष्ठ सदस्य सत्येन्द्र सिंह व कोषाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने भी भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष और विचारों को याद करते हुए अपने विचार साझा किया। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में संस्थान के प्राचार्य डॉ एपी सिंह,डॉ एसपी सिंह,उपप्राचार्य एसके तिवारी,डॉ सुमन कुमारी और इरशाद अंसारी सहित कई गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Spread the love