मेसरा/ओरमांझी (रांची): ग्राम सदमा स्थित प्रोजेक्ट+2 उच्च विद्यालय मैदान में आदिवासी 22 पड़हा सरना समिति (सदमा-ओरमांझी-कांके क्षेत्र) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष बाबूलाल महली ने की। इस दौरान आगामी विश्व आदिवासी दिवस को पूरे हर्षोल्लास,परंपरा और धूमधाम से मनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम के दिन सुबह 8:00 बजे बिरसा मुंडा चौक (सदमा) से एक भव्य मोटरसाइकिल प्रभात फेरी निकाली जाएगी। 22 पड़हा के तमाम पदाधिकारियों,सक्रिय सदस्यों और युवा-युवतियों को अपनी-अपनी मोटरसाइकिलों में सरना झंडा लगाकर और पारंपरिक वेशभूषा (ड्रेस कोड) में शामिल होने का निर्देश दिया गया है। यह प्रभात फेरी सदमा चौक से शुरू होकर कुच्चू चौक,चंदवे,कुम्हरिया,बुंडू,मायापुर और मधुकामा चौक होते हुए वापस कार्यक्रम स्थल पहुंचेगी,जहाँ सुबह 10:00 बजे इसका समापन होगा। इसके पश्चात भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मुख्य सांस्कृतिक व सामाजिक कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। तैयारियों की इस बैठक में मुख्य रूप से सचिव रमेश उरांव,कोषाध्यक्ष धनेश्वर मुंडा,संरक्षक हरिलाल मुंडा,शिवचरण करमाली,रंजीत पाहन,झिरगा पाहन,छटू मुंडा,संजय मुंडा,रेश्मी तिर्की,कुलदीप उरांव,अंजन मुंडा,रवि मुंडा,रितेश मुंडा,सनु मुंडा,जेठू मुंडा,मतीया उरांव,बिगु मुंडा,मनिता महली,भगत उरांव,विजय उरांव,ललकू मुंडा,बली करमली,किशोर मुंडा और राजू मुंडा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
