10 किलो गांजा बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

Crime Ek Sandesh Live
Sunil Raaj

गिरिडीह:  पुलिस अधीक्षक गिरिडीह को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि अवैध रुप से गांजे की तस्करी करने वाले दो व्यक्ति गांजे का खरीद-बिक्री करने हेतु पचम्बा थाना क्षेत्र अन्तर्गत माथाडीह में आये हुए है। प्राप्त सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक गिरिडीह द्वारा कौशर अली, पुलिस उपाधीक्षक मु०-02 के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। उक्त टीम द्वारा पचम्बा थाना अन्तर्गत माथाडीह के पास जाँच एवं छापामारी के क्रम में माथाडीह में रोड किनारे सुनसान जगह पर दो व्यक्तियों को संदिग्ध गतिविधि के आधार पर पुछ-ताछ करने का प्रयास किया गया तो दोनो लोग भागने लगे। भागते हुए व्यक्तियों को छापामारी दल द्वारा पकड़ कर उनका नाम पता पुछने पर उन्होने अपना नाम 1. शिव शंकर साव, उम्र करीब 45 वर्ष, पिता-स्व० चिन्तामणी साव, पता वार्ड नं0-06, कृष्णानगर, थाना-पचम्बा, जिला-गिरिडीह एवं 2 हरि शंकर राम, उम्र करीब 39 वर्ष, पिता स्व० भीम राम, पता वार्ड नं0-06, कृष्णानगर, थाना-पचम्बा, जिला-गिरिडीह बताया। जब उनके पास मौजूद बैग का तलाशी ली गई, तो तलाशी के क्रम में उनके बैग से बदामी रंग का टेप मारा हुआ पाँच बण्डल को खोलकर देखने पर गांजा पाया गया, जिसका बारी-बारी से वजन करने पर प्रत्येक बण्डल का वजन करीब 01 किलोग्राम कुल 05 किलोग्राम गांजा को विधिवत जप्ती सूची बनाकर जप्त किया गया। तत्पश्चात गिरफ्तार व्यक्ति शिव शंकर साव एवं हरि शंकर राम के बताये अनुसार महेन्द्र यादव एवं कमलेश कुमार सिंह के पास से जमुआ से और करीब 05 किलोग्राम गांजा को विधिवत जप्त किया गया तथा 1. महेन्द्र यादव, उम्र 48 वर्ष, पिता स्व० मूरथ यादव, पता पेटहण्डी 2. कमलेश कुमार सिंह, उम्र 27 वर्ष, पति अनिल कुमार सिंह, पता-चित्तरडीह दोनो थाना जमुआ, जिला-गिरिडीह को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

Spread the love