कांग्रेस पार्टी पर बड़ा निशाना साधा : लक्ष्मीकांत वाजपेई

360° Ek Sandesh Live Politics

sunil verma
रांची: भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई ने रविवार को कांग्रेस पार्टी पर बड़ा निशाना साधा। डॉ वाजपेई आज एक दिवसीय प्रवास पर रांची आए। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के विभिन्न ठिकानों से लगातार बरामद हो रहे करोड़ों रुपए कांग्रेस के मुहब्बत की दुकान की काउंटर से मिलने वाले पैसे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की चुप्पी यह साबित कर रही है ये पैसे उनके हैं,उनकी सरकारों के हैं, उन्ही के नेताओं के हैं। ये जनता के गाढ़ी कमाई के लूटे हुए पैसे हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त भारत मोदी की गारंटी है। जांच एजेंसियां अपना काम कर रही है। सारा दूध का दूध पानी का पानी साफ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी विश्वास के जेनरेटर हैं। जनता मोदी जी पर विश्वास करती है। कहा कि विचारों के साथ मां भारती की सेवा केलिए समर्पित कार्यकतार्ओं का अथक परिश्रम और चमत्कारिक नेतृत्व यही भाजपा की ताकत है। तीन राज्यों के चुनाव परिणाम ने मोदी की गारंटी पर भरोसा किया है।देश में कोई दूसरी गारंटी पर भरोसा नहीं। आगामी लोकसभा चुनाव में जनता तीसरी बार मोदी सरकार केलिए संकल्पित है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार की विधि व्यवस्था ध्वस्त है। अपराधी बेलगाम हैं।कहा कि महिलाओं की स्थिति भयावह है।लव जिहाद ,धर्मांतरण चरम पर है। बांग्लादेशी घुसपैठियों से प्रदेश की डेमोग्राफी बदल गई। आदिवासी समाज के स्वयंभू शुभ चिंतक बनने वाले आदिवासियों का सबसे बड़ा अहित किया है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा नेतृत्व में मजबूत सरकार बनेगी।

Spread the love