सांसद धीरज साहू की गिरफ्तारी के लिए प्रदेश भाजपा का राजभवन के समक्ष धरना

360° Ek Sandesh Live Politics

sunil verma

रांची: कांग्रेस के सांसद धीरज साहू के ठिकानों से करोड़ों रुपये की बरामदगी पर भाजपा ने रविवार को झारखंड के सभी जिला मुख्यालय में धरना दिया। रांची में भी महानगर भाजपा ने राजभवन के सामने धरना दिया। भाजपा नेताओं ने धरना देकर धीरज साहू को गिरफ्तार करने और केस को ईडी को सौंपने की मांग की। मौके पर सीपी सिंह ने कहा कि कांग्रेस के डीएनए में ही भ्रष्टाचार है। कांग्रेस के नेता भ्रष्टाचार की प्रतियोगिता में लगे हैं। कांग्रेस ने यह पैसे जरूर तीन राज्यों के चुनाव में विधायकों की खरीद-फरोख्त और रिसार्ट पॉलिटिक्स के लिए रखा होगा। उन्होंने सांसद धीरज साहू को गिरफ्तार करने की मांग की।प्रतुल शाहदेव ने कहा कि इस पूरे मामले में ईडी और सीबीआई को भी सामने आना चाहिए और सांसद धीरज साहू से कड़ाई से पूछताछ की जानी चाहिए। कांग्रेस के जब सिर्फ एक सांसद के पास अरबों का कैश है, तो सोचिए पूरी पार्टी ने कितने खरब का गोलमाल किया होगा। प्रदेश उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर, प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव, कमाल खान समेत कई भाजपा नेताओं ने धरना देकर धीरज साहू को गिरफ्तार करने और केस को ईडी को सौंपने की मांग की।