डाहा पंचायत सचिवालय में सुशासन सप्ताह प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम का आयोजन

360° Ek Sandesh Live


अशोक अनन्त
हंटरगंज : (चतरा)उपायुक्त रमेश घोलप के निर्देशानुसार शुक्रवार करीब 2 बजे हंटरगंज प्रखंड के डाहा पंचायत सचिवालय में सुशासन सप्ताह प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर पंचायत सचिव और रोजगार सेवक मुख्य रूप से उपस्थित थे।इस अवसर पर पंचायत सचिव प्राण कुमार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सुशासन सप्ताह प्रशासन गांव की ओर का उद्देश्य महिलाओं में जागरूकता लाना एवं जन समस्याओं का समाधान करना है। इसके लिए पंचायत व गांव स्तर पर सखी मंडल की महिलाओं के माध्यम से सरकार की सामाजिक एवं गैर सरकारी विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से आम लोगों को जागरूक किया जाएगा। ताकि जागरूक हो कर अपनी समस्याओं का समाधान कर सके। महिलाएं इसके लिए कार्य करे और ग्रामीणों को जागरूक करें। इसके अलावा अन्य लोगों ने भी सुशासन सप्ताह के आयोजन के संबंध में बताया कि सार्वजनिक सेवा वितरण तंत्र में सुधार करना और विभिन्न व्यक्तिगत लाभ योजनाओं के तहत शत प्रतिशत उपलब्धि हासिल करने के बारे में उपस्थित लोगों को जानकारी दी। शिविर में जॉब कार्ड जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र,पेंशन, अबूआ आवास, मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना, राशनकार्ड ई केवाईसी, स्वास्थ्य विभाग, कल्याण गुरु कुल शिक्षा विभाग, अंचल विभाग समेत अन्य योजनाओं को बारे में जानकारी दी गई।कई मामलों का त्वरित निष्पादन किया गया।मौके पर मुखिया प्रतिनिधि अजय कुमार, वार्ड सदस्य अनिल यादव, श्यामदेव यादव समेत अन्य सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।