सभी पदाधिकारी ग्रासरूट पर कांग्रेस को करें मजबूत: एनूल अंसारी

Ek Sandesh Live

NUTAN

लोहरदगा: बुधवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार संगठन सृजन वर्ष 2025 के तहत कैरो प्रखंड के सभी 6 पंचायतों में ग्राम पंचायत कांग्रेस कमिटी(GPCC) गठन के उपरांत पंचायत के सभी पदाधिकारी अध्यक्ष,उपाध्यक्ष एवं महासचिव को प्रमाण पत्र दिया गया। प्रमाण पत्र वितरण के मौके पर प्रखंड अध्यक्ष अनीस अहमद ने सभी पदाधिकारीओं के कार्यों एवं दायित्वों को बताते हुए कांग्रेस के सिद्धांत,विचारधारा,इतिहास,संविधान की रक्षा एवं सामाजिक न्याय के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता को गांव के हर एक व्यक्ति एवं मतदाताओं तक पहुंचाने की अपील की। प्रखंड पर्यवेक्षक एनुल अंसारी ने कहा कि सभी पदाधिकारी पद के उत्तरदायित्व को निभाते हुए ग्रासरूट पर कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करें। लोकसभा प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी सड़क से लेकर सदन तक देश के हर एक नागरिक के हक अधिकार एवं रक्षा की लड़ाई लड़ रहे हैं। उनके हाथों को हमें मजबूत करना है। मंडल अध्यक्ष महताब आलम ने कहा कि संगठन सृजन का उद्देश्य पार्टी को नए सिरे से रचना या संगठित करना है‌। इस मौके पर प्रखंड पर्यवेयक्षक एनुल अंसारी, मंडल अध्यक्ष महताब आलम, पंचायत अध्यक्ष नाजिम अहमद विजय उरांव, परवेज अंसारी, नारायण उरांव, गंदरु उरांव, कांशी उरांव, प्रखंड अल्पसंख्यक अध्यक्ष रशीद अंसारी, यूथ अध्यक्ष तिला उरांव, प्रखंड उपाध्यक्ष विजय कुमार एक्का, मुस्लिम अंसारी, नईम अंसारी शमीरुद्दीन अंसारी, मोजाहिर अंसारी जमील अंसारी जियाउल अंसारी, राजकुमारी भगत, विराजमणि उरांव, मंसूर आलम, मोहम्मद सरताज शमीम अंसारी, राम उरांव, सफीक अंसारी, जोरावर खान, बुद्धेश्वर टाना भगत, शिव टाना भगत, देवराज उरांव, जतरु उरांव, अमर रविदास, नेहरू उरांव, नरेंद्र उरांव, उमेश महली, वीरेंद्र उरांव, अनवर अंसारी, ललित महतो, सिराजुल अंसारी, उल्फ़ान अंसारी, जमानत अंसारी, मंगल देव भगत, मकबूल अंसारी, धर्मराज उरांव, ईश्वर दास बाखला, अशोक लोहार, अमर लकड़ा, मोहम्मद इंतखाब खान, महादेव उरांव, विश्वा उरांव, मंगरा उरांव, शिवनाथ उरांव, मोहम्मद शमशाद खान, दीपक कुमार यादव, बैजू मुंडा, मोहम्मद शमीम अंसारी, फरीद खान आदि कांग्रेस जन उपस्थित थे।

Spread the love