03 मार्च शुभारंभ 7 मार्च होगा महायज्ञ सम्पन्न
Eksandesh Desk
रामगढ़: प्राचीन शिव मंदिर में सेवा महतो के अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। बैठक में श्री श्री 1008 शिव रूद्र हनुमान प्राण प्रतिष्ठा पांच दिवसीय महायज्ञ करने का निर्णय लिया। जो की रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत पैंकी के वार्ड पार्षद नंबर 6 में स्थित हैं। वेदों शास्त्रों के अनुसार ही यज्ञधिश नितिश तिवारी एवं यज्ञ आचार्य पंडित गणेश तिवारी (वाणारासी) पांच दिवसीय महायज्ञ सह प्राण-प्रतिष्ठा विधि विधान से सम्पन्न होगा। आगामी तिथि 3 मार्च 2025 से शुभारंभ होगा। आगामी तिथि 7 मार्च 2025 को पुर्ण रुप समापन हो जाएगा। जिसमें सर्वसमिति से दामोदर महतो को अध्यक्ष के रूप में चुनाव किया। श्री श्री 1008 शिव सह हनुमत प्राण प्रतिष्ठित महायज्ञ पांच दिवसीय कार्यक्रम सुनियोजित की गई। आगामी तिथि 3 मार्च 2025 सोमवार को जलयात्रा शुभारंभ होगा। इसके साथ ही पंचाग पूजन, ब्राह्मणवरण, षोडशमातृका पुजन, मंड़प प्रवेश तथा आरती, 04 मार्च 2025 मंगलवार को वेदी पुजन,स्तम्भ पुजन पुष्पाजंली, प्रसाद वितरण, 05 मार्च 2025 बुधवार को वेदी पुजन, अडिन स्थापन, जलाधिवास, 06 मार्च 2025 गुरुवार को वेदी पुजन, अधिवास नगर भ्रमण, शम्याधिवास, पुष्पांजलि, आरती, 7 मार्च 2025 शुक्रवार को प्राण प्रतिष्ठा, षोडशोपचार पुजन,हवन, पुर्णाहुति, पुष्पांजलि, आरती, प्रसाद वितरण सहित ब्राह्मण भोजन एवं भंडारण व्यवस्थाएं साथ ही पांच-दिवसीय कार्यक्रम सम्पन्न होगा। बैठक के दौरान मुख्य संरक्षक, संरक्षक, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव उप सचिव, कोषाध्यक्ष संरक्षक नियुक्त किए गए। बैठक में दामोदर महतो, उपाध्यक्ष नागेश्वर महतो, घनेनाथ महतो, लखन करमाली,विश्वनाथ महतो, धनेश्वर महतो, सह सचिव जयपाल महतो, देवलाल महतो, विजय महतो, राथू महतो, मनीष महतो कोषाध्यक्ष रविंद्र महतो,डब्लू महतो, संजय महतो एवं मुख्य संरक्षक के रूप में सेवा महतो अरुण महतो राधेश्याम महतो चिंतामन महतो, तुलसी महतो कैलाश महतो गणेश महतो, संरक्षक के रूप में बालेश्वर महतो, महेंद्र महतो, तेजपाल महतो, अशोक कुमार महतो, धनु महतो, रवीश महतो, प्रदीप महतो, विनोद करमाली, नागेश्वर महतो इत्यादि सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे। उक्त बातें की जानकारी समाजसेवी सह महायज्ञ मुख्य संरक्षक अरुण कुमार महतो के द्वारा दी गई।